Hanuman Chalisa

मुंबई में ईडी दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 अप्रैल 2025 (08:32 IST)
Fire in ED Building : दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात दो बजकर 31 मिनट पर दमकल विभाग को कुरिमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास बहुमंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ में आग लगने की सूचना मिली। इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय का कार्यालय है।
 
दमकल विभाग के कई दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि करीब साढ़े तीन बजे आग ‘स्तर-2’ तक बढ़ गई जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है।
<

#WATCH | Maharashtra | Firefighting continues at Kaiser-I-Hind building, which houses Mumbai's ED office in Ballard Pier.

The fire broke out at around 2:30 am. 12 fire engines rushed to the spot. The cause of the fire is not clear yet: Mumbai Fire Department pic.twitter.com/YtT8QaITM8

— ANI (@ANI) April 27, 2025 >
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आग 5 मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक सीमित रही। यहीं पर ईडी का दफ्तर भी है। 8 दमकल गाड़ियां, छह टैंकर, एक बचाव वैन, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक एम्बुलेंस समेत अन्य राहत संसाधनों को मौके पर तैनात किया गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख