Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नहीं सुधरा पाकिस्तान, गोलीबारी में मासूम की मौत, 10 लोग घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें नहीं सुधरा पाकिस्तान, गोलीबारी में मासूम की मौत, 10 लोग घायल
जम्मू। पाकिस्तान ने सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और सीमांत गांव को निशान बनाकर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोट क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक पांच वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुंछ में सीमा पर अभी भी भारी गोलीबारी चल रही है। भारतीय सेना ने सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।
 
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को सुबह करीब सात बजकर 45 मिनट पर शाहपुर-केरनी सेक्टर में सीमा पार से मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें मेंढर तहसील में गुंतरीआन का रहने वाले मोहम्मद शरीफ घायल हो गया।
 
मृतक लड़की की पहचान सोबिया शफीक (पांच) के रूप में हुई है। वह बांदीचचियां के मोहम्मद शफीक की पुत्री है। घायलों में नसीम अख्तर (40), समीर अहमद (7), मोहम्मद जहांगीर (35) और अन्य हैं ये सभी बांदीचचियां के रहने वाले हैं। इसके अलावा घायलों में डारे संगला की नगीना बी (40), मंढेर में गुंतरीआन की मोहम्मद शरीफ, शौकत ओर हनीफा बी हैं।
 
पाकिस्तान ने इससे पहले रविवार को भी राजौरी के नौशेरा सेक्टर में और शनिवार की शाम को पुंछ के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी संग्रह मार्च में 1.06 लाख करोड़ रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा