suvichar

शांति की कोशिशों के बीच सीमा पर गोलियों की बरसात

सुरेश एस डुग्गर
मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (20:54 IST)
श्रीनगर। पाक सेना पर विश्वास करना दुनिया में सबसे बड़ा बेवकूफी वाला कदम बताया जाता है। यह इसी से साबित होता है कि इधर वह जम्मू सीमा पर फ्लैग मीटिंग कर पाकिस्तान से सटी सीमा और एलओसी पर शांति बनाए रखने का आश्वासन दे रही थी और उधर तंगधार में गोलों की बरसात कर रही थी। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा है। 
 
मंगलवार तड़के तंगधार सेक्टर में पाक सैनिकों ने पुनः भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। पाक सैनिकों ने टिकरी पोस्ट पर तैनात सेना की 20 जाट रेजिमेंट के जवानों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कर पांच स्नाईपर शॉट दागे। इसमें कौशलसिंह नामक एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए द्रगमुला स्थित सैन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह गोलाबारी आज सुबह पौने पांच बजे शुरु हुई। पाक सैनिकों ने पहले स्नाईपर शॉट दागे, बाद में उन्होंने मोर्टार से भी गोलाबारी की।
 
संबधित सैन्य अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में पहुंचाने के फौरन बाद भारतीय जवानों ने भी पाक ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। सभी अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों व अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और दुश्मन के हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है।  
 
...और इधर शांति के लिए चर्चा : इतना जरूर था कि गोलाबारी के साथ-साथ पाक सेना शांति बनाए रखने का आश्वासन भी दे रही थी। जम्मू सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजरों के बीच सेक्टर स्तर की फ्लैग मीटिंग में दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीमा के जुडे़ मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों ओर से सीमा पर शांति बहाल रखने का आश्वासन दिया गया। सीमा पर दोनों ओर उगी झाड़ियों व सरकंडे आदि साफ रखने को लेकर दोनों पक्षों में चर्चा हुई।
 
आक्ट्राय पोस्ट पर हुई इस फ्लैग मीटिंग में दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को विश्वास दिलाया कि सीमा पर किसी तरह की कोई गोलीबारी नहीं की जाएगी। पर इस विश्वास को कुछ ही घंटों में पाक सेना ने तोड़ दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

अगला लेख