Hanuman Chalisa

भारत में तबाही की बारिश, अब तक 76 की मौत

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2017 (08:10 IST)
आधे से ज्यादा भारत में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई जिलों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पूरे देश में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 76 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मध्य प्रदेश के कटनी में कटाए घाट नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद लोग नदी में जाकर खेल रहे हैं जबकि झारखंड के रामगढ़ में बारिश की वजह से दमोदर नदी उफान पर है।
 
झारखंड के रामगढ़ में एक बच्चा अपने परिवार के साथ सिद्ध पीठ छिन्नमस्तिका मंदिर आया था। लेकिन नदी की तेज धारा में बह गया। घटना उस वक्त घटी जब ये बच्चा अपने पिता का हाथ पकड़कर छिलका पुल पार कर रहा था, लेकिन पुल के ऊपर से तेज बहाव में नदी का पानी बह रहा था। हाथ छूटा और वो नदी में बह गया। पूजा सामग्री बेच रहे शख्स की नजर जब जिंदगी और मौत से लड़ रहे बच्चे के ऊपर पड़ी तो वो उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। इसके बाद एक और शख्स ने भी बच्चे की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
 
उधर, गुजरात के पास पर्यटन स्थल दीव में कोडियार बीच पर चार लोग समंदर के किनारे मस्ती कर रहे थे। मस्ती के बीच अचानक समंदर की ऊंची लहर आई और चारों को पानी में खींच लिया। एक युवक को किसी तरह बच गया। बाकी उसके तीनों साथी लहरों में बह गए। तीनों लापता लड़के राजस्थान के रहने वाले हैं। दूसरी ओर अहमदाबाद से 226 किलोमीटर दूर मोरबी में बच्छू बांध से पानी छोड़ने के बाद बरसाती नदियां उफान पर हैं।  
 
महाराष्ट्र के कर्जत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां जमा हुए पानी को पार करते वक्त बेटी और पिता बह गए। दरअसल पहले पानी में बेटी तेजस गिरी। जिसको बचाने के लिए पिता ने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन वो भी लहरों में बह गए। पिता का शव मिल गया, लेकिन बच्ची अभी तक लापता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमाई, यूपी में संवर रहा है ग्रामीण महिलाओ का जीवन

PM मोदी ने Donald Trump से की 40 मिनट लंबी बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

अगला लेख