विदेश मंत्री एस जयशंकर की मां का निधन

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (21:41 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर की मां सुलोचना सुब्रह्मण्यम का शनिवार को निधन हो गया। जयशंकर ने इस बारे में एक ट्वीट के जरिए सूचना दी और अपनी मां की एक तस्वीर भी शेयर की। उनकी उम्र 85-89 वर्ष के बीच थी।
 
जयशंकर ने कहा कि बहुत दु:ख के साथ यह सूचित कर रहा हूं कि मेरी मां सुलोचना सुब्रह्मण्यम का आज निधन हो गया। हम उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों से उन्हें अपनी यादों में बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। उनकी बीमारी के दौरान उन्हें हिम्मत देने वाले सभी लोगों का हमारा परिवार विशेष रूप से आभारी है। परिवार में उनके बेटे जयशंकर, एस विजय कुमार और संजय सुब्रह्मण्यम हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा नेता राम माधव, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत सहित अन्य नेताओं ने जयशंकर की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है। जयशंकर के पिता के. सुब्रह्मण्यम प्रख्यात रणनीतिक विशेषज्ञ थे और भारत के परमाणु सिद्धांत के जनक भी थे, जिनका फरवरी 2011 में निधन हो गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख