8 साल में 96 नए सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों का गठन, कुल 256 में से 171 फायदे में

Webdunia
रविवार, 17 अप्रैल 2022 (12:52 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 2014 से 96 नए केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) का गठन किया है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। नए सार्वजनिक उपक्रमों में से ज्यादातर का मुख्यालय दिल्ली में है।

इस सूची में 2018 में गठित एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लि. (एआईएएचएल) शामिल हैं। इस इकाई का गठन एयर इंडिया की गैर प्रमुख संपत्तियों और देनदारियों को रखने के लिए किया गया था।

इसके अलावा नए सार्वजनिक उपक्रमों में बीएसएनएल टावर कॉर्पोरेशन का गठन भी 2018 में हुआ था। अन्य नए बने सार्वजनिक उपक्रमों में कॉनकोर लास्ट माइल लॉजिस्टिक्स (2020), इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर लि. (2020) शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले आठ साल में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. (2020), एनएसआईसी वेंचर कैपिटल फंड लि. (2020), राजगढ़ ट्रांसमिशन लि. (2020) और सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लि. (2016) का भी गठन हुआ है।

तीन-तीन सीपीएसई का गठन छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में हुआ है। वहीं झारखंड में देवघर एयरपोर्ट लि. सहित चार नए सार्वजनिक उपक्रम बने हैं। कर्नाटक में पांच, केरल में तीन, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो-दो और पंजाब और तेलंगाना में एक-एक सीपीएसई का गठन हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2020 तक 256 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम काम कर रहे थे। इनमें से 171 लाभ में और 84 घाटे में थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख