Dharma Sangrah

कावेरी जल पर प्राधिकरण के निर्देश के बाद पूर्व CM बोम्मई ने दिया यह बयान...

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (00:30 IST)
Cauvery water case : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक सरकार को उच्चतम न्यायालय जाना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि तमिलनाडु को कावेरी का पानी क्यों नहीं दिया जा सकता।
 
पूर्व मुख्यमंत्री कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के उस निर्देश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें कर्नाटक को अगले 15 दिन तक तमिलनाडु को 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना जारी रखने के लिए कहा गया है। बोम्मई ने कहा कि प्राधिकरण का आदेश ऐसा है जिसका पालन नहीं किया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि (तमिलनाडु को) पानी छोड़ा जाना तुरंत रोका जाना चाहिए और लोगों को न्याय दिलाने के लिए उच्चतम न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। प्राधिकरण ने यह निर्देश सोमवार को एक आपात बैठक के बाद दिया जिसमें कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों ने अपना अभ्यावेदन दिया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख