राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करवाया शत्रु विनाशक यज्ञ

राजे ने भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ मनाया जन्मदिन, तनोट माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 मार्च 2025 (17:37 IST)
Vasundhara Raje birthday News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को अपना जन्मदिन भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के साथ मनाया। राजे ने तनोट मंदिर में माता की पूजा की और सैनिकों की रक्षा और देश की सुरक्षा के लिए शत्रु विनाशक यज्ञ करवाया।
 
राज्य की खुशहाली की कामना : उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। इस मौके पर उनके साथ जैसलमेर से विधायक छोटू सिंह भाटी और पोकरण से विधायक प्रताप पुरी महाराज भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मातेश्वरी तनोट राय के आशीर्वाद से कमल खिलता रहे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ता रहे और मेरी मां राजमाता ने जो विचारधारा की ज्योति जलाई थी, वह तेजी से बढ़ती रहे।ALSO READ: वसुंधरा राजे सिंधिया को क्या RSS बनाना चाहता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष?
 
बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे बिना किसी पूर्व सूचना के तनोट पहुंचीं, लेकिन जब भाजपा के कार्यकर्ताओं को उनके आगमन की जानकारी मिली तो वे बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने वहां पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने तनोट माता के मंदिर पर हमला करने का असफल प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि दोनों बार पाकिस्तान की हार हुई। ALSO READ: राजस्थान : पाली में पूर्व CM वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसकर्मी घायल
 
कार्यकर्ताओं ने भी मनाया जन्मदिन : वहीं, शनिवार को पूरे प्रदेश में राजे का जन्मदिन मनाया गया। सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया, रोगियों को फल बांटे, सुंदरकांड का पाठ किया और महिलाओं को सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी वसुंधरा राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद से वसुंधरा पार्टी से नाराज चल रही हैं। उन्होंने कई बार कुछ नेताओं पर इशारों ही इशारों निशाना भी साधा था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख