दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों को निकाला, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में नवनिर्मित चार मंजिला इमारत सोमवार शाम को ढह गई। राहत और बचाव कार्य जारी।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (07:32 IST)
delhi building collapse news : उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास नवनिर्मित चार मंजिला इमारत सोमवार शाम को ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला गया है। अभी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी। 
 
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास 200 वर्ग गज में फैली एक इमारत ढह गई है। शाम 6:58 बजे सूचना मिली। बचाव अभियान जारी है। पुलिस, अग्निशमन, डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के कर्मी मौके पर मौजूद हैं। अब तक 12 लोगों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। अभी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
<

#WATCH | Morning visuals from Kaushik Enclave in Delhi's Burari where a four-storey recently built building in 200 square yards area collapsed, yesterday.12 people have been rescued so far. pic.twitter.com/YUkOd1DNxM

— ANI (@ANI) January 28, 2025 >
डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि हमारी टीम ने तीन लड़कियों और एक आदमी को बचाया और उन्हें अस्पताल ले गई।  उन्होंने बताया कि बचाव कार्य में मदद के लिए नौ दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। पुलिस ने अन्य किसी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।
 
 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली: नेताओं की औसत संपत्ति प्रति व्यक्ति आय का 100 गुना

दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों को निकाला, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

RG Kar मामले में वकील का दावा, दोषी रॉय को मौत की सजा नहीं चाहते पीड़िता के माता-पिता

शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! श्रद्धालु फिर कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा

Mahakumbh में भड़के श्रद्धालु, तोड़े बेरिकेड्‍स, पुलिस से धक्कामुक्की, SDM की गाड़ी फोड़ी

अगला लेख