चीनी सेना से लोहा लेने वाले गलवान के वीर जवानों को सम्मान, 26 जनवरी पर दिए जाएंगे चक्र सीरीज अवॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (22:36 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल जून में चीनी सैनिकों के साथ बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए कर्नल बी संतोष बाबू तथा कुछ अन्य भारतीय सैनिकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जा सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में जान गंवाने वाले 20 भारतीय सैन्यकर्मियों में 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल बाबू भी शामिल थे। यह घटना पिछले कुछ दशकों में दोनों पक्षों के बीच सर्वाधिक गंभीर सैन्य संघर्षों में से एक गिनी गई।

चीन ने संघर्ष में हताहत हुए अपने जवानों की संख्या का खुलासा आज तक नहीं किया है लेकिन उसने आधिकारिक रूप से सैनिकों के मरने और घायल होने की बात स्वीकार की थी। एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के भी 35 सैनिक मारे गए थे।

गलवान घाटी में हुए संघर्ष ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव को बढ़ा दिया था, जिसके बाद दोनों सेनाओं ने टकराव वाले बिंदुओं पर भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की और भारी हथियार पहुंचाए।

एक सूत्र ने कहा, गलवान में संघर्ष के दौरान असाधारण साहस दिखाने वाले कर्नल बाबू समेत सेना के कुछ कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जा सकता है।भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में पोस्ट 120 पर ‘गलवान के बहादुरों’ के लिए एक स्मारक बनवाया है।

इसमें ‘स्नो लेपर्ड’ अभियान के तहत इन जवानों की वीरता का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा सैन्य मामलों का विभाग दिल्ली में राष्ट्रीय समर संग्रहालय में कर्नल बाबू और 19 अन्य जवानों के नाम अंकित करने वाला है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख