Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा सांसद गंभीर को अफरीदी पर आया गुस्सा, कहा- बचपना नहीं छोड़ पा रहे हैं

हमें फॉलो करें भाजपा सांसद गंभीर को अफरीदी पर आया गुस्सा, कहा- बचपना नहीं छोड़ पा रहे हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 28 अगस्त 2019 (21:07 IST)
भाजपा सांसद और टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है। गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अबतक बचपना नहीं छोड़ पा रहे हैं।
 
गंभीर ने ट्वीट किया, 'दोस्तों, इस तस्वीर में शाहिद अफरीदी ही शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को शर्मिंदा करने के लिए शाहिद अफरीदी को आगे क्या करना चाहिए। शाहिद अफरीदी ने परिपक्व होने से इनकार कर दिया है। उनकी मदद के लिए मैं ऑनलाइन किंडरगार्टन टुटोरियल का ऑर्डर दे रहा हूं।
 
webdunia
इससे पहले अफरीदी ने कश्मीर मामले पर ट्वीट करते हुए पाकिस्तान की जनता से 'कश्मीर आवर' से जुड़ने की अपील की। उन्होंने लिखा कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे वो मजार-ए-कैद में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीरी लोगों के लिए हमदर्दी जताने के लिए दूसरे लोगों से भी वहां जुटने की अपील की।
 
webdunia
इतना ही नहीं अफरीदी ने भारत की फायरिंग में पीओके में मारे गए एक शख्स के घर का दौरा करने की भी बात कही है। अफरीदी के इसी ट्वीट पर गौतम गंभीर को गुस्सा आ गया और उन्होंने पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी को करारा जवाब दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युवाओं की गांधीगिरी, माला पहनाकर CMO को सौंपा ज्ञापन