जनरल मनोज पांडे बोले, युद्धक्षेत्र की चुनौतियों को समझने के लिए सामूहिक दृष्टिकोण की आवश्यकता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (06:00 IST)
चंडीगढ़। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने युद्ध के मैदान में चुनौतियों को समझने और उनका कुशलतापूर्वक सामना करने हेतु प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण का उपयोग करने के लिए सामूहिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया है। जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को यहां चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन पर 'युद्धक्षेत्र में सफलताएं : विजय के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग' विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सेना की पश्चिमी कमान ने जमीनी युद्ध अध्ययन केंद्र (सीएलएडब्ल्यूएस), नई दिल्ली के सहयोग से इस संगोष्ठी का आयोजन किया। विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय सेना में युद्ध-लड़ाई में प्रौद्योगिकी के साथ तालमेल बनाए रखने को दिया जा रहा प्रोत्साहन विषय विशेषज्ञों द्वारा दिन भर विभिन्न मुद्दों पर दिए गए भाषणों से स्पष्ट हुआ।

ALSO READ: गुजरात में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, शाह बोले भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
 
जनरल पांडे ने युद्धक्षेत्र में चुनौतियों को समझने तथा कुशलतापूर्वक उनका सामना करने हेतु प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण का उपयोग करने के लिए सामूहिक दृष्टिकोण पर बल दिया। पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि सेना को अधिक अनुकूलनीय बनने का प्रयास करना चाहिए और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे प्रौद्योगिकी क्षेत्र में गहन अध्ययन करें तथा नई पीढ़ी की युद्ध संबंधी चुनौतियों के अनुकूल होने के लिए नवाचार करें।

ALSO READ: बांग्लादेश सरकार ने हॉटलाइन स्थापित की, मंदिरों पर हमलों की जानकारी देने का किया आग्रह
 
ये सत्र इस बात की समझ विकसित करने के लिए आयोजित किए गए थे कि किस प्रकार उभरती प्रौद्योगिकियों को आत्मसात और एकीकृत किया जा सकता है जिससे सैनिकों को सशक्त बनाया जा सके, उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाया जा सके और सेना की समग्र परिचालन क्षमता को बढ़ाया जा सके। पहले 2 सत्रों में मौजूदा समय में चल रहे वैश्विक संघर्षों को आकार देने वाले प्रौद्योगिकी कारकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

बहराइच में भेड़िये का हमला, 11 साल की लड़की को घायल कर भागा

live : बहस से पहले कमला हैरिस और ट्रंप ने मिलाया हाथ, फिर एक दूसरे पर जमकर किया हमला

हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

पीएम मोदी ने दिया आश्वासन, वैज्ञानिक समुदाय को संसाधनों की नहीं होगी कोई कमी

UP : मॉब लिंचिंग से बचने के लिए ओवरब्रिज से कूदा युवक, गई जान, वीडियो वायरल

अगला लेख