जनरल वीके सिंह ने ली मिजोरम के राज्यपाल के रूप में शपथ, हरि बाबू कंभमपति का लेंगे स्थान

मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने आइजोल के राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (12:45 IST)
General VK Singh is the Governor of Mizoram: पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह (VK Singh) ने गुरुवार को मिजोरम के नए राज्यपाल (Governor) के रूप में शपथ ली। मिजोरम को 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से सिंह 25वें राज्यपाल बने हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने हरि बाबू कंभमपति की जगह ली जिन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।ALSO READ: Tamil Nadu: राष्ट्रगान के अपमान पर गुस्साए राज्यपाल आरएन रवि, सदन को संबोधित किए बगैर चले गए
 
आइजोल के राजभवन में शपथ दिलाई : गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने आइजोल के राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री लालदुहोमा और उनके कैबिनेट सहयोगी, विधानसभा अध्यक्ष लालबियाकजमा, उपाध्यक्ष लालफामकिमा, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नौकरशाह और शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
 
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री लाल थनहवला और जोरमथांगा के अलावा चर्च के नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 दिसंबर को सिंह को राज्यपाल नियुक्त किया था। शपथ ग्रहण समारोह पहले 9 जनवरी को होना था, लेकिन सिंह के एक रिश्तेदार की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इसे 16 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया था।ALSO READ: आरिफ मोहम्मद खान ने ली बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ
 
सिंह ने 2010 से 2012 तक 24वें सेनाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं : वर्ष 1951 में जन्मे सिंह ने 2010 से 2012 तक 24वें सेनाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद, वह 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और उस वर्ष के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। 2019 में वह उसी सीट से फिर से चुने गए।ALSO READ: केंद्र ने बदले 5 राज्यों के राज्यपाल, वीके सिंह संभालेंगे मिजोरम की कमान, अजय भल्ला मणिपुर, बिहार भेजे गए आरिफ मोहम्मद
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विदेश राज्य मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सांख्यिकी तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वह सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालयों में राज्य मंत्री थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख