जो सिर्फ सत्ता और पॉवर के 'गुलाम' हैं वे 'आजाद' हो चुके हैं

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (18:47 IST)
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले कश्मीरी नेता गुलाम नबी आजाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो सिर्फ सत्ता और पॉवर के 'गुलाम' हैं वे 'आजाद' हो चुके हैं। आजाद को सिर्फ सत्ता और कुर्सी से प्यार था। उन्होंने भले ही जाने में देर कर दी, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व उनसे आजाद हो गया है। 
 
श्रीनिवास ने ट्‍विटर पर डाले एक वीडियो में कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने आजाद को सब कुछ दिया। उन्हें यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। बड़े-बड़े पद देकर सम्मानित किया। 2 बार लोकसभा भेजा, 30 सालों तक राज्यसभा भेजा। राज्यसभा में विपक्ष का नेता भी बनाया। एक बार जम्मू-कश्मीर का मुख्‍यमंत्री भी बनाया। लेकिन, उन्होंने पार्टी को क्या दिया?
<

Ghulam did not get Azadi from Congress, Congress got Azadi from him. pic.twitter.com/xSouQ2NvsG

— Srinivas BV (@srinivasiyc) August 27, 2022 >
उन्होंने कहा कि आजाद ने पत्र में राहुल गांधी द्वारा ऑर्डिनेंस फाड़ने की बात पर असंतोष जताया है। यदि वे इससे इतने ही दुखी थे तो उसी समय पार्टी से इस्तीफा क्यों दे दिया? इसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सीट क्यों ली? 2013 में राज्यसभा में विपक्ष के नेता क्यों बने? आजाद को इतने साल गु्स्सा इसलिए नहीं आया क्योंकि उन्हें कुर्सी और सत्ता प्यारी थी। उन्होंने कहा कि मैं आजाद साहब को धन्यवाद कहना चाहता हूं। हालांकि उन्होंने जाने में देर कर दी, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अब उनसे आजाद हो गया है। 
 
श्रीनिवास ने कहा कि जब तक पार्टी सत्ता में थे आजाद के लिए सब कुछ अच्छा था। जैसे ही पार्टी ने राज्यसभा के लिए मना किया तो उन्होंने पार्टी के खिलाफ साजिश करना शुरू कर दिया। पार्टी ने जिन-जिन राज्यों में उन्हें प्रभारी बनाया, उन्होंने वहां संगठन को खत्म करने का काम किया। 
 
उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है कि उन्होंने जिस समय इस्तीफे के संबंध में चिट्‍ठी लिखी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश में इलाज करा रही हैं। इससे पहले भी जब आजाद ने चिट्‍ठी लिखी थी सोनिया गांधी बीमार थीं। दरअसल, आजाद को सिर्फ सत्ता और कुर्सी से प्यार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

अगला लेख