Hanuman Chalisa

सोशल मीडि‍या में क्‍यों वायरल हो रही शराब की यह बोतल?

नवीन रांगियाल
सोशल मीडिया पर आजकल शराब की एक बोतल की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। कमाल की बात यह है कि इस शराब की बोतल का नाम पाकिस्तान के संस्‍थापक मुहम्मद अली जिन्ना का उपहास करते हुए रखा गया है।

शराब का नाम लिखा है ‘Ginnah’। इस बोतल पर उनका एक छोटा सा परिचय देते हुए बताया गया है कि जो चीजें इस्लाम में प्रतिबंधित हैं, जिन्ना ने वह सब कुछ किया। जैसे सिगार, शराब और पोर्क खाना आदि।

बोतल के पीछे एक मैसेज लिखा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि इस शराब का नाम पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की याद में रखा गया है।

कई ट्विटर यूजर जिन्ना के नाम पर गिन्ना नाम की शराब की इस बोतल की तस्वीरें को शेयर कर रहे हैं। बोतल के लेबल पर लिखा है, ‘इन द मेमोरी ऑफ द मैन ऑफ प्लेजर, हू वाज जिन्ना’

इस खबर को समाचार एजेंसी एएनआई ने भी ट्वीट किया है। हालांकि एएनआई ने इस बोतल की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। लेकिन कई ट्विटर यूजर्स गिन्ना नाम की शराब के बारे में लगातार पोस्ट कर रहे हैं।

बोतल पर लिखा है, ‘मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के संस्थापक थे जो 1947 में एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में अस्तित्व में आए’

शराब की बोतल के लेबल पर यह भी लिखा गया है कि एमए जिन्ना को कभी भी यह मंजूर नहीं होगा जबकि उन्होंने पूल बिलियर्ड्स, सिगार, पोर्क सॉसेज के साथ-साथ बढ़िया स्कॉच व्हिस्की और शराब का आनंद लिया।


सोशल मीडिया पर बोतल की इस वायरल तस्‍वीर को लेकर पाकिस्तान और जिन्ना पर कटाक्ष किया गया है। एक तरफ जहां जिन्ना के समर्थकों ने इस पर नाराजगी जताई है, तो वहीं दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर चुटकी लेते भी नजर आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

बेल्जियम की 10 मंजिला इमारत में भीषण आग, 200 लोगों से भरी थी बिल्डिंग, कई लोगों की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश में दिग्विजय–जीतू पटवारी विवाद में अरुण यादव की एंट्री, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग, कांग्रेस महासचिव ने लगाया पुत्र मोह का आरोप

अयोध्या कांड में जीजा-साले निकले महाचोर, दान चोरी में अब होगी ED और IT की एंट्री

सीएम डॉ. मोहन यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी

अगला लेख