गिरिराज बोले- ओवैसी में जिन्ना का DNA, हर मुद्दे को 'हिंदू बनाम मुस्लिम' नजरिए से देखते हैं

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (08:19 IST)
बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी में जिन्ना का डीएनए है। वे हर मुद्दे को 'हिंदू बनाम मुस्लिम' नजरिए से देखते हैं और शरिया के अलावा किसी कानून में विश्वास नहीं करते हैं।
 
भाजपा के नेता सिंह हाल में सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आए दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख ओवैसी की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
 
ओवैसी ने अतिक्रमण हटाने के अभियान को आपातकाल के दौरान तुर्कमान गेट की घटना से तुलना की और दिल्ली में भाजपा नियंत्रित नगर निगम पर जिंदा रहने की हिम्मत करने वाले गरीब मुसलमानों को दंडित करने का आरोप लगाया।
 
गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में क्या हुआ है, मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने कानून के अनुसार काम किया होगा। उन्होंने आरोप लगाया, ओवैसी जैसे लोग हर चीज को हिंदू बनाम मुस्लिम दृष्टिकोण से देखते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनमें जिन्ना का डीएनए है और वह देश के कानून में नहीं बल्कि शरिया कानून में विश्वास करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख