Bird Flu को लेकर गिरिराज सिंह बोले- अफवाह न फैलाएं, मुर्गा मंडी बंद करना गलत...

Webdunia
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (21:29 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्र ने सोमवार को राज्यों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को कहा, क्योंकि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है।

पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दिल्ली समेत सभी राज्य सरकारों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को भी कहा है।

दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर शहर के बाहर से लाए गए प्रसंस्कृत और पैक किए गए चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिसके मद्देनजर सिंह की टिप्पणी सामने आई है।

इससे पहले दिन में केंद्र सरकार ने कहा कि अब तक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही जलाशयों, जीवित पक्षियों के बाजार, मुर्गी पालन केंद्रों और चिड़ियाघरों के आसपास निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा, 11 जनवरी 2021 तक देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो चुकी है। दस जनवरी तक सात राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई थी। वहीं सोमवार को दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी इस वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैं इंदौर का लाल बाग हूं, इस शोर और मेले- ठेलों में मुझे ढूंढो, अगर मैं यहां मिल जाऊं

चैतन्यानंद की एक और करतूत का खुलासा, इस तरह फंसाता था लड़कियों को जाल में

चापलूस शहबाज, ट्रंप को बताया शांति पुरुष, डोनाल्ड ने शरीफ को बताया महान नेता

लड़ाकू विमान मिग-21 की हुई विदाई, आखिरी बार भरी उड़ान, रक्षामंत्री राजनाथ ने बताया 'राष्ट्रीय गौरव'

बेंगलुरु में हिंदी दिवस कार्यक्रम का विरोध, कन्नड़ संगठन के 41 सदस्य गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन पहुंचे रिकॉर्ड 91 हजार से ज्‍यादा दर्शक

तमिलनाडु में विजय थलपति की रैली में भगदड़, 20 लोगों के मरने की आशंका, दर्जनों घायल

कर्फ्यूग्रस्त लद्दाख में फंस गई हूं, मैंडी ने कहा- यह किसी बुरे सपने से कम नहीं

राहुल, लालू घुसपैठियों को वोट का हक दिलाना चाहते हैं : अमित शाह

Mumbai Airport पर 21.8 करोड़ की तस्करी का खुलासा, ड्रग्स, सोना और विदेशी मुद्रा जब्त

अगला लेख