rashifal-2026

गोवा अग्निकांड: पासपोर्ट सस्पैंड होने के बाद लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (10:40 IST)
Luthra Brothers news in hindi : गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में भीषण आग के बाद इंडिगो विमान से थाईलैंड भागे क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को हिरासत में ले लिया गया है। अब उन्हें भारत लाया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने गोवा सरकार की मांग पर बुधवार को भी उनका पासपोर्ट सस्पेंड किया था।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, लूथरा बदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
 
बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने लूथरा बंधुओं की चार सप्ताह की अग्रिम जमानत के लिए अर्जी खारिज कर दी थी। उनका दावा था कि वे फिलहाल एक व्यावसायिक बैठक के लिए थाईलैंड में हैं।
 
गौरतलब है कि रविवार को गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने से 5 पर्यटकों समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। यह नाइट क्लब नियमों को ताक में रखकर चलाया जा रहा था। हादसे के कुछ ही घंटों बाद क्लब के मालिक इंडिगो के विमान से थाइलैंड चले गए। 
 
इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने नाइट क्लब को बुलडोजर से ढहा दिया। क्लब के सह मालिक अजय गुप्ता समेत 6 समेत लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
 
गोवा पुलिस कैफे के सहमालिक गिरफ्तार आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोवा पहुंची है। उसे अंजुना थाने ले जाया गया है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।  
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नागरिक बनने से पहले सोनिया मतदाता कैसे बनीं? अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा, कांग्रेस ने 3 बार की वोट चोरी

मोदी और शाह से क्‍यों मिले राहुल गांधी, बंद कमरे में 2 घंटे क्‍या बात हुई, आखिर क्‍या है माजरा?

लोकसभा में कंगना रनौत बोलीं, पीएम मोदी EVM नहीं लोगों के दिल हैक करते हैं

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, जमने लगी डल झील, गुलमर्ग सबसे ठंडा

यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त विश्व धरोहर किया घोषित, क्या बोले पीएम मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका में लांच हुआ ट्रंप गोल्ड कार्ड, भरेगा सरकार का खजाना

मुख्यमंत्री योगी के विकास मॉडल की नई मिसाल बनीं रेखा, मेहनत और भरोसे से बदली जिंदगी

गोवा क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड

ट्रंप ने लांच किया गोल्ड कार्ड, 10 लाख डॉलर में मिलेगी अमेरिकी नागरिकता, क्या होगा भारतीयों पर असर?

Indigo Crisis : अब इंडिगो की होगी निगरानी, DGCA ने बनाया 8 लोगों का दल, 2 की तैनाती एयरलाइन दफ्तर में, हवाई अड्डों पर भी नजर

अगला लेख