सोनभद्र में मिला भारत के पास मौजूद स्वर्ण भंडार का 5 गुना सोना, जानिए कहां है सबसे ज्यादा सोने की खान...

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (08:58 IST)
सोनभद्र। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले में लगभग 3,000 टन सोना मिला है, जो भारत के पास मौजूदा स्वर्ण भंडार का करीब 5 गुना है। जिला खनन अधिकारी के के राय ने बताया कि यहां सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में सोने के भंडार मिले है।
 
सोन पहाड़ी में करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.16 टन सोना मिला है। सोने के अलावा इलाके में अन्य खनिज पदार्थ भी मिले हैं।

ALSO READ: बड़ी खबर, UP के सोनभद्र जिले में दबा है 3000 टन से ज्यादा सोना
कब शुरू होगी खुदाई : केके राय ने बताया कि सोने के भंडार का पता लगाने का काम पिछले दो दशक से चल रहा था। इन ब्लॉक की ई-निविदा के जरिए नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी।
 
भारत के पास कितना सोना : विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार भारत के पास इस समय 626 टन स्वर्ण भंडार है। सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुना है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपए है।
 
कर्नाटक में सबसे ज्यादा सोना : देश की सबसे ज्यादा सोने की खान कर्नाटक में है। यह खानें कोलार, धारवाड़, रायचूर जिलों में स्थित है। इसके बाद आंध्रप्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश का नंबर आता है। यहां भी कई सोने और हीरे की खान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख