संभालकर रखें, कम नहीं होंगे सोने के दाम

Webdunia
मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (20:41 IST)
हैदराबाद। देश में निकट भविष्य में सोने के दाम नीचे आने की उम्मीद नहीं दिखाई देती है। हालांकि, वाहन उद्योग की संभावनाएं उद्योग के लिए किए जाने वाले सुधारात्मक उपायों पर निर्भर करती है। 
 
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समूह की मुख्य आर्थिक सलाहकार सोमैया कांति घोष ने मंगलवार को यहां इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस स्टडीज इन कम्पलैक्स च्वाइसेज (आईएएससीसी) के कार्यक्रम में कहा वित्तीय और कंपनी क्षेत्र आज अपनी साख और उतार-चढ़ाव से जूझने की दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है।
 
वैश्विक पटल की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि हार्मुज जलडमरू, कोरियाई द्वीप और ताइवान में सैन्य टकराव की आशंका वैश्विक अर्थव्यवस्था और खासतौर से भारत के लिए किसी भी तरह सकारात्मक नहीं हो सकती है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा कि चालू वित्त वर्ष के आखिरी छह माह में सोने के दाम लगातार चढ़ते रहें।
 
आने वाले समय में इसकी उम्मीद कम ही लगती है कि सोने के दाम नीचे आएंगे। इस साल धनतेरस पर सोने का दाम 39,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इस दिन यह 32,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक मंगलवार को सोना 328 रुपए बढ़कर 39,028 रुपए पर बोला गया।
ALSO READ: बड़ी खबर, दिसंबर तक सोना हो सकता है 42000
 
घोष ने कहा कि कई देशों में गृह कलह के चलते पड़ोसी देशों में शरणार्थियों का दबाव बढ़ रहा है। इसके साथ ही भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ रहा है, जिसका जिंस बाजारों पर प्रभाव पड़ रहा है।
 
एसबीआई सलाहकार ने कहा कि घरेलू अर्थव्यवस्था बाहरी प्रभावों के असर से पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। उनके मुताबिक भारत सहित कई देशों में जून 2018 के मुकाबले जून 2019 में वृद्धि में 0.22 से लेकर 7.16 प्रतिशत तक गिरावट आई है।
 
उन्होंने कहा कि वाहनों की बिक्री में आई गिरावट आने वाली तिमाहियों में क्या हो सकता है, इसका संकेत देती है। इसमें जब तक सुधार के उपाय नहीं होते हैं वृद्धि में नकारात्मक का रुझान दिखाई देता है। अब लोग 10 लाख रुपए से महंगी कारें खरीदने पर ध्यान दे रहे हैं। महिला कार खरीदारों की संख्या बढ़ रही है। इससे देश में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ने का संकेत मिलता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख