Dharma Sangrah

गूगल ने किया स्‍वागत, डूडल में आज महक रहा ‘बसंत ऋतु’ का आगमन

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (12:51 IST)
सर्च इंजन गूगल अक्‍सर कुछ खास मौकों पर डूडल बनाता है। कई बार यह बेहद खूबसूरत होता है तो कई बार काफी कलात्‍मक। आज २० मार्च को एक बार फि‍र से गूगल ने डूडल बनाया है।

इस बार गूगल ने बसंत ऋतु के आगमन को सेलिब्रेट करते हुए एक सुंदर डूडल बनाया है। गूगल ने अपने इस डूडल में प्रकृति के सुंदर नीले, हरे, लाल, नारंगी, पीले और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल किया है।

इसमें एक एनिमेटेड जानवर दिखाया गया है, जो एक जंगली चूहे जैसा नजर आ रहा है। डूडल में उसकी पीठ को रंग बिरंगे फूलों और पत्तियों से सजाया है। इसके साथ साथ इस डूडल में रंग बिरंगे फूल और मधुमक्खियां भी भिनभिनाती नजर आ रही हैं।

बता दें कि 20 मार्च से शुरू हुआ बसंत का ये मौसम 21 जून तक रहेगा। इसे पतझर भी कहा जाता है।

इसके साथ ही आज का दिन और रात का समय एक समान होता है इसलिए इस दिन को Spring Equinox भी कहा जाता है। दुनिया में लगभग सभी जगह आज दिन और रात का वक्‍त एक समान यानि‍ 12-12 घंटे का होता है। आज के दिन के साथ ही शीत ऋतु खत्‍म होती है और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है।

बसंत सर्दियों के बाद और गर्मियों से पहले का मौसम है। इस मौसम में नार्दन हेमिस्‍फेअर में रंग बिरंगे पौधे और फूल खिले नजर आते हैं। हालांकि भारत में बसंत ऋतु की शुरुआत बसंत पंचमी के दिन से ही हो जाती है, लेकिन दुनिया भर में इसकी शुरुआत आज से मानी जाती है।

दरअसल 1998 में गूगल ने डूडल बनाने की यह शुरुआत की थी। गूगल ने पहला डूडल बर्निंग मैन फेस्टिवल के सम्मान में बनाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख