Hanuman Chalisa

Google Search: ‘वर्क फ्रॉम होम’ सबसे ऊपर, ऑनलाइन कोर्स और खेती किसानी... गूगल में सबसे ज्‍यादा सर्च

Webdunia
मंगलवार, 30 मार्च 2021 (13:56 IST)
कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन में लोग घर पर रहे, इस दौरान उन्‍होंने गूगल का भरपूर इस्‍तेमाल किया। कुछ प्रोफेशनल लोगों ने तो ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स भी किए। अब इस बीच गूगल सर्च ट्रेंड्स की एक नई रिपोर्ट आई है।

इसके मुताबिक, पिछले साल भारतीयों ने लॉकडाउन के चलते वर्क फ्रॉम होम जॉब्स के बारे में ही सबसे ज्यादा सर्च किया। वहीं इसके बाद सर्टिफिकेट कोर्स, ऑनलाइन कैसे बेचें और ऑनलाइन क्लासेज जैसे शब्द सर्च किए गए।

दरअसल, गूगल ने ‘इंडिया डिटरमाइंस प्रोग्रेस’ नाम से यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि पिछले पूरे साल में जो सबसे बड़े बदलाव देखने को मिले, उनमें एक लर्निंग की सर्चिंग था। यानी लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान कुछ नया सीखने में दिलचस्‍पी दिखाई।

खास बात यह रही कि यूजर्स कहीं भी, कुछ भी सीखने के लिए तैयार रहे। 2019 की तुलना में 2020 में इसमें 30 फीसदी से ज्यादा उछाल देखने को मिला।

रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर लोग मेन सिलेबस के बजाय उन चीजों को जानने के लिए ज्यादा उत्सुक दिखे, जिनसे उनकी आमदनी बढ़े। गूगल के मुताबिक, बीते साल में टियर 2, 3, 4 के शहरों के अलावा ग्रामीण भारत के यूजर्स की संख्या भी खासी बढ़ी।

ज्यादातर यूजर्स ने पिछले साल नई स्किल सीखने के लिए यूट्यूब को चुना। 90 फीसदी यूजर्स ने यूट्यूब में अपनी ही भाषा में कंटेंट देखा, जबकि 80 फीसदी ने गूगल पर अपनी भाषा में सर्च किया। दूसरी तरफ 50 फीसदी लोगों ने खेती-किसानी के बारे में सर्च किया। बताया गया है कि अपनी भाषा में कंटेंट देखने के लिए लोगों ने करीब 1700 करोड़ बार ट्रांसलेटर का इस्तेमाल किया।

कोरोनाकाल में लोगों ने अपनी हेल्‍थ को प्राथमिकता देते हुए इस बारे में काफी सर्चिंग की। डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श लेने के लिए सर्च में 300 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इसमें मणिपुर, बिहार और कर्नाटक के यूजर्स सबसे ज्यादा थे। इसके अलावा खेती-किसानी के बारे में कार, बाइक और स्मार्ट टीवी के साथ यूजर्स ने सेकंडहैंड लैपटॉप के लिए सर्च किया, जो बीते साल से 60 फीसदी ज्यादा था। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और महाराष्ट्र के लोगों ने वर्क फ्रॉम होम के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख