Hanuman Chalisa

गोपाल दास 'नीरज' के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (08:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सुप्रसिद्ध गीतकार एवं जाने माने कवि पद्मभूषण गोपाल दास 'नीरज' के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 
 
 
मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, "प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार श्री गोपालदास 'नीरज' के निधन से दुखी हूं। नीरज की अनूठी शैली ने उन्हें समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों की अलग-अलग पीढ़ियों से जोड़ा।" 
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री नीरज की रचनाएं कभी न भुलाए जाने वाले रत्न हैं जो हमेशा जीवित रहकर लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी सहानुभूति है।"
 
 
इससे पहले कल शाम को हिंदी के सुप्रसिद्ध गीतकार एवं जाने माने कवि पद्मभूषण गोपाल दास 'नीरज' का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
 
 
वृद्धावस्था के कारण काफी समय से बीमार चल रहे नीरज की तबियत बिगड़ने पर आगरा के लोटस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति लगातार खराब होने पर उन्हें आगरा से लाकर कल एम्स में भर्ती कराया गया था।
 
 
उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनके फेफड़े में मवाद निकालने के लिए नली डाली गयी थी। नीरज के पारिवारिक जानकारों ने बताया कि गुरुवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर उन्होंने एम्स में अंतिम श्वास ली। उनके परिवार में तीन पुत्र हैं और पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख