3 लाख फर्जी कंपनियां बंद, 250 करोड़ से ज्यादा कर्ज पर रहेगी नजर

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (16:37 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार प्रेस से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 लाख फर्जी कंपनियों को बंद कर दिया है। वहीं 250 करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज पर नजर रखी जाएगी।

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। बैंकों ने भी उपभोक्ताओं के हित में फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में कई बड़े सुधार किए गए हैं, साथ ही उनके अच्छे प्रबंधन के लिए भी काम करेंगे।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि 5 ट्रिलियन इकोनॉमी पर सरकार का काम जारी है। उन्होंने कहा कि करीब 3 लाख फर्जी कंपनियों को बंद कर दिया गया है, जबकि 250 करोड़ से ज्यादा के कर्ज पर नजर रखी जाएगी।

वित्तमंत्री ने कहा कि बड़े कर्ज के लिए निगरानी संकेत एजेंसी बनेगी। नीरव मोदी जैसे मामलों को रोकने के लिए सतर्कता से काम करना होगा। भगोड़ों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके साथ ही सीतारमण ने कहा कि बैंकों ने कम वक्त में ज्यादा लोन की स्कीम जारी की है। बैंकों की कर्ज वसूली रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। बैंकों का एनपीए घटकर 7.90 लाख करोड़ रह गया है। इतना ही नहीं 14 पब्लिक सेक्टर बैंकों का मुनाफा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बैंकों के एमडी की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। वित्तमंत्री ने भरोसा दिलाया कि बैंकों में कर्मचारियों की छंटनी नहीं हुई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

अगला लेख