सरकार करेगी 3 संयुक्त सचिवों, 27 निदेशकों, 13 उप सचिवों की नियुक्ति

Webdunia
बुधवार, 17 मार्च 2021 (20:41 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से 3 संयुक्त सचिवों, 27 निदेशकों और 13 उप सचिवों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा है। लोकसभा को बुधवार को यह जानकारी दी गई। लेटरल एंट्री या पार्श्व प्रवेश से आशय सरकारी विभागों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की भर्ती से है।

कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सदन में कहा, प्रारंभ में 2018-19 के दौरान संयुक्त सचिवों के 10 पदों की लेटरल तरीके से भर्ती करने का फैसला किया गया था। आठ संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई और इनमें से सात लोग पदों पर हैं। तदनुसार संयुक्त सचिव स्तर पर तीन पदों को भरने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही निदेशक स्तर के 27 पदों को और उप सचिव स्तर के 13 पदों को संविदा या प्रतिनियुक्ति आधार पर पार्श्व प्रवेश के माध्यम से भरने का प्रस्ताव है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख