राज्यपाल कोश्यारी ने शिवाजी महाराज को बताया पुराना आदर्श, मचा बवाल

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2022 (10:30 IST)
पणजी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को 'पुराने जमाने' का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी आज के युग के नए आदर्श हैं। राज्यपाल के बयान पर बवाल मच गया। NCP, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस ने कोश्यारी पर महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया।
 
शनिवार को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और NCP अध्यक्ष शरद पवार को डी.लिट की उपाधि से नवाजते हुए कोश्यारी ने महाराष्ट्र में ‘आदर्श लोगों’ की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम पढ़ते थे, मिडिल में, हाई स्कूल में... तो हमारे टीचर हमको कहते थे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका फेवरेट लीडर कौन है? हम लोग उस समय बताते थे जिसको सुभाष चंद्र बोस अच्छे लगे, जिसको नेहरू जी अच्छे लगे, जिनको गांधी जी अच्छे लगते थे, वह उनका नाम लिया करते थे।
 
राज्यपाल ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई आपसे कहे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका फेवरेट आइकन कौन है? तो बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। यहीं महाराष्ट्र में ही आपको मिल जाएंगे। शिवाजी तो पुराने युग की बात है, मैं नए युग की बात बोल रहा हूं। यहीं मिल जाएंगे, डॉ. आंबेडकर से लेकर डॉ. गडकरी तक... ये नितिन गडकरी तो आपको यहीं मिल जाएंगे।
 
पणजीकर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'हम छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु तिवारी के बयानों की आलोचना करते हैं। छत्रपति सबसे महान वीर योद्धा थे, कायर सावरकर और नितिन गडकरी से उनकी तुलना करना मूर्खता है।'
 
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सवाल किया कि छत्रपति शिवाजी पुराने युग के आदर्श कैसे हो सकते हैं जब राज्य तथा देश आज भी उनके आदर्शों का अनुसरण करता है और करता रहेगा। राउत ने भाजपा से शिवाजी महाराज तथा महाराष्ट्र के अपमान पर अपना रुख बताने की मांग की।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

2 करोड़ की कार से रईसजाने ने ली 2 होनहार इंजीनियरों की जान, निबंध लिख मिली जमानत, लोग बोले ये कैसा न्याय?

संजय राउत का बड़ा आरोप, निर्वाचन आयोग भाजपा की विस्तारित शाखा

संस्कृत से कैसे विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है भारत, चुनाव में क्यों नहीं होती इस पर बात?

सोशल मीडिया बना जान का दुश्‍मन, ट्रोलिंग ने ले ली मां की जान, वजह थी ये घटना?

पीएम मोदी का दावा, 5वें चरण में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त

अगला लेख