Hanuman Chalisa

मानसून सत्र में जीएसटी पारित होने का भरोसा : गंगवार

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2016 (14:44 IST)
नई दिल्ली। सरकार को भरोसा है कि इस महीने शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में लंबे समय से अटका जीएसटी विधेयक पारित हो जाएगा। यह बात बुधवार को नए वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कही।
 
गंगवार को मंगलवार को कपड़ा मंत्रालय से स्थानांतरित कर महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय में भेजा गया है और उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल के साथ प्रभार संभाला। मेघवाल को भी वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। पदभार संभालने से पहले दोनों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की।
 
दोनों मंत्रियों ने जेटली और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर वित्त सचिव अशोक लवासा और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास मौजूद थे।
 
इसके तुरंत बाद संवाददाताओं से बात करते हुए गंगवार ने कहा कि संसद से बाहर वस्तु एवं सेवाकर के संबंध में किसी राजनीतिक पार्टी का कोई वास्तविक विरोध नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस पर निगाह लगाए हुए है कि भारत कैसे पहल करता है। मुझे लगता है कि जीएसटी मानसून सत्र में निश्चित तौर पर पारित होगा। सत्र 18 जुलाई से शुरू होने वाला है।
 
गंगवार ने कहा कि विश्व भारत की वृद्धि की संभावना का अनुसरण कर रहा है। वे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली 1999 से 2004 तक की पूर्ववर्ती राजग सरकार में भी मंत्री थे।
 
जीएसटी पर कांग्रेस के विरोध के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी संसद के बाहर जीएसटी का विरोध नहीं करती। सभी दल जीएसटी के पक्ष में हैं लेकिन वे संसद में एक- दूसरे के लिए बाधा पैदा करती हैं। मुझे लगता है कि हर पार्टी मानसून सत्र में जीएसटी पारित कराने के पक्ष में है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख