Hanuman Chalisa

वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा, जीएसटी स्लैब में हो सकता है बदलाव

Webdunia
सोमवार, 16 जुलाई 2018 (18:12 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत करों की दरें तय करने वाली जीएसटी परिषद की इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक में कर के स्लैबों में परिवर्तन संभव है। जीएसटी परिषद की अगली बैठक 21 जुलाई को होने वाली है।
 
 
वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के प्रश्न के उत्तर में कहा कि हां, अगली बैठक में दरों को संगत बनाने पर भी विचार किया जाएगा। शुक्ला ने कहा कि जरूरत के हिसाब से परिषद समय-समय पर दरों की समीक्षा करती रहती है। सरकार का उद्देश्य जीएसटी को सरल से सरल बनाना और लोगों को अधिकतम राहत देना है।
 
जीएसटी के तहत अभी 4 कर स्लैब हैं। सबसे निचला स्लैब 5 प्रतिशत का है जबकि उच्चतम स्लैब 28 प्रतिशत का है। इसके अलावा 2 अन्य स्लैब 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के हैं जिनमें अधिकतर वस्तुओं एवं सेवाओं को रखा गया है। बिना ब्रांड वाले खाद्यान्नों तथा कुछ अन्य जरूरी उत्पादों को कर से छूट दी गई है जबकि विलासिता वाले तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों को 28 प्रतिशत के स्लैब में रखने के अलावा उन पर अधिभार भी लगाया गया है।
 
शुरू से ही जीएसटी में स्लैबों की संख्या कम करने की मांग उठती रही है। इसके पक्षधरों का कहना है कि कई स्लैब होने से 'एक कर' का उद्देश्य पूरा नहीं होता। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख