जीएसटी कलेक्शन जनवरी में 1 लाख करोड़ रुपए के पार

Webdunia
गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (22:39 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत कर संग्रह जनवरी महीने में 1 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। 2 महीने बाद एक बार फिर जीएसटी संग्रह 6 अंक के आंकड़े को छुआ है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जीएसटी संग्रह की पूरी जानकारी 2 फरवरी को आएगी।
 
 
चालू वित्त वर्ष में यह तीसरी बार है, जब जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1 लाख करोड़ के स्तर को पार कर गया। इससे पहले अप्रैल और अक्टूबर में कर संग्रह इस स्तर पर था। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में बताया कि जनवरी 2019 महीने का जीएसटी संग्रह आज 1 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया। आय संग्रह की स्थिति में यह एक महत्वपूर्ण सुधार है। इसकी तुलना में दिसंबर 2018 में जीएसटी संग्रह 94,725 करोड़ रुपए और पिछले साल जनवरी महीने में यह आंकड़ा 89,825 करोड़ रुपए था।
 
मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं पर कर के बोझ को कम करने के लिए कई कर राहत उपाय लागू किए थे। इसके बावजूद यह वृद्धि हासिल की गई है। अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपए हुआ था। इसके अलावा मई में 94,016 करोड़ रुपए, जून में 95,610 करोड़ रुपए, जुलाई में 96,483 करोड़ रुपए, अगस्‍त में 93,960 करोड़ रुपए, सितंबर में 94,442 करोड़ रुपए, अक्‍टूबर में 1,00,710 करोड़ रुपए, नवंबर में 97,637 करोड़ रुपए और दिसंबर में 94,725 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह हुआ था।
 
मंत्रालय ने कहा है कि उपभोक्ताओं पर कर का भार कम करने के लिए कर में राहत देने के कई कदम उठाने के बावजूद जीएसटी वसूली में यह वृद्धि हुई है। जीएसटी उगाही के आंकड़े अगले महीने की पहली तारीख को जारी किए जाते हैं। जनवरी में जीएसटी की वसूली संबंधी पूरे आंकड़े 2 फरवरी को जारी किए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

अगला लेख