Hanuman Chalisa

सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे दिल्ली के गुरुद्वारे

Webdunia
रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (16:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की आबोहवा को साफ रखने में मदद करने के मकसद से यहां के 4 ऐतिहासिक गुरुद्वारे सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। इस बाबत इन गुरुद्वारों को सौर ऊर्जा संयंत्रों से लैस किया जा रहा है। गुरुद्वारों की रोजमर्रा की बिजली जरूरतों को पूर करने के लिए 1 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की गई है।
 
 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार मंजीतसिंहजी के ने बताया कि शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी के 4 ऐतिहासिक गुरुद्वारों (बंगला साहिब, गुरुद्वारा रकाब गंज, मजनूं का टीला तथा गुरुद्वारा नानक पियायु) में हरित ऊर्जा से बिजली प्रदान करने के लिए 1 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का फैसला किया है।
 
उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत अगले सप्ताह गुरुद्वारा बंगला साहिब में की जाएगी तथा सौर ऊर्जा परियोजना को 31 मार्च 2018 तक पूरा करके इन चारों गुरुद्वारों में स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से बिजली जरूरतों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र से प्रतिदिन 4,000 यूनिट तथा वार्षिक तौर पर 13 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख