टीम भूपेंद्र पटेल में 8 पटेल, 6 OBC समेत 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ, रूपाणी के मंत्रियों की छुट्टी

Webdunia
गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (15:14 IST)
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 मंत्रियों ने गुरुवार को गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की। टीम भूपेंद्र पटेल में 8 पटेल, 6 OBC मंत्री शामिल है।
 
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं गया।
 
राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे। रूपाणी के शनिवार को पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है।
 
कैबिनेट मंत्री
-भूपेंद्र पटेल, घाटलोदिया (मुख्यमंत्री)
-राजेंद्र त्रिवेदी, रावपुरा
-जीतू वघानी, भावनगर वेस्ट
-हृषिकेश पटेल, विसनगर
-पूर्णेश मोदी, सूरत वेस्ट
-राघवजी पटेल, जामगनार ग्रामीण
-कनुभाई देसाई, पारदी
-किरीट सिंह राणा, लिम्बडीक
-नरेश पटेल, गणदेवी
-प्रदीप परमार, असरव
-अर्जुन सिंह चौहान, महेमदावाद
 
5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
-हर्ष संघवी, माजुरा
-जगदीश पांचाल, निकोल
-बृजेश मेरजा, मोरबिक
-जीतू चौधरी, कपराडा
-मनीषा वकील, वड़ोदरा
 
9 राज्य मंत्री
-मुकेश पटेल, ओल्पाड
-निमिशाबेन बढ़ई, मोरवा हदाफी
-अरविंद रैयानी, राजकोटि
-कुबेरसिंह डिंडोर, संतरामपुर
-कीर्तिसिंह वाघेला, कंकराजो
-गजेंद्रसिंह परमार, प्रांतिज
-आर. सी मकवाना, महुवा
-वीनू मोर्डिया, कतरगाम
-देवा मालम, केशोद

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख