Hanuman Chalisa

प्यार के चक्कर में पाक जेल में गुजारे छह साल, स्वदेश लौटा भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (00:26 IST)
अटारी (अमृतसर)। पाकिस्तान की जेल में छह साल की सजा काटने के बाद मंगलवार शाम भारत लौटे मुंबई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद अंसारी का अटारी वाघा सीमा पर परिजनों से पुनर्मिलन हुआ। 
 
इससे पहले हामिद (33) को भारत भेजने के लिए मंगलवार को पेशावर की जेल से छोड़ा गया। उसे अफगानिस्तान के जरिये अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसने को लेकर 2012 में गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर ऑनलाइन दोस्त बनी लड़की से मिलने के लिए गया था। 
 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने को लेकर एक सैन्य अदालत ने 2015 में तीन साल की सजा सुनाई थी। मुंबई निवासी युवक की सजा की अवधि 15 दिसंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन कानूनी कागजात तैयार नहीं होने के चलते उसकी भारत वापसी नहीं हो सकी थी।
 
अंसारी से पुनर्मिलन के बाद परिजन बेहद भावकु हो गए। अटारी वाघा सीमा के जरिए जैसे ही उसने भारत की भूमि पर कदम रखा परिजनों ने उसे बाहों में भर लिया। 
 
बढ़ी हुई दाढ़ी और टोपी पहने हामिद को अपनी मां फौजिया को दिलासा देते, उनके आंसू पोंछते हुए देखा गया जो उसे बाहों में भर लगातार चूम रही थी। हामिद अंसारी और उनके परिजनों ने वापसी पर वतन की माटी को चूमा और अपनी दुआओं को कबूल करने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया किया।
 
हामिद की वतन वापसी से कुछ देर पहले उसकी मां ने पत्रकारों से कहा कि बेटे की सकुशल वापसी को लेकर उसके परिवार और शुभचिंतकों द्वारा मांगी गईं दुआएं कबूल हुईं। उन्होंने कहा कि मैं आज बेहद खुश हूं। मेरे पास अपनी भावनाएं बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।
 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता निहाल अंसारी ने कहा ‍कि यह हमारे लिए नया सवेरा है। हामिद को अटारी वाघा सीमा पर भारतीय अफसरों को सौंपा गया। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के बाद वह भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ। 
 
भारत वापसी के तुरंत बाद डॉक्टरों द्वारा उसकी चिकित्सीय जांच की गई। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी आपात यात्रा प्रमाण पत्र पर हामिद भारत में दाखिल हुआ। पेशावर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पाकिस्तान सरकार को अंसारी को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख