उत्पीड़न के शिकार 450 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म

Webdunia
रविवार, 29 अप्रैल 2018 (23:15 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के उना तहसील में स्वयंभू गोरक्षकों के उत्पीड़न के शिकार एक दलित परिवार ने मोता समधियाला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम के आयोजक ने दावा किया कि इसमें 450 दलितों ने बौद्ध धर्म अपना लिया।

सौराष्ट्र क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक दलितों ने हिस्सा लिया। जुलाई 2016 में उना में मृत गाय की खाल निकालने को लेकर स्वयंभू गोरक्षकों ने सात दलितों की कथित तौर पर पिटाई की थी। इस मामले के पीड़ितों बालू भाई सर्विया एवं उनके बेटों रमेश और वश्राम के अलावा उनकी पत्नी कंवर सर्विया ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

बालू भाई के भतीजे अशोक सर्विया और उनके एक अन्य रिश्तेदार बेचर सर्विया ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन हिन्दू धर्म त्याग दिया था। ये दोनों भी उन सात लोगों में शामिल थे, जिनकी खुद को गोरक्षक बताने वालों ने कथित तौर पर पिटाई की थी। बालू भाई ने बताया कि उत्पीड़न के एक अन्य पीड़ित देवजी भाई बाबरिया तबीयत ठीक नहीं होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। वे पड़ोसी बेदिया गांव के रहने वाले हैं। रमेश ने कहा कि हिन्दुओं द्वारा उनकी जाति को लेकर किए गए भेदभाव के कारण उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया। 

उसने कहा कि हिन्दू गोरक्षकों ने हमें मुस्लिम कहा था। हिन्दुओं के भेदभाव से हमें पीड़ा होती है और इस वजह से हमने धर्म परिवर्तन का निर्णय किया। यहां तक कि राज्य सरकार ने भी हमारे खिलाफ भेदभाव किया क्योंकि उत्पीड़न की घटना के बाद जो वादे हमसे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए।  रमेश ने कहा कि हमें मंदिरों में प्रवेश करने से रोका जाता है। हिन्दू हमारे खिलाफ भेदभाव करते हैं और हम जहां भी काम करते हैं, वहां हमें अपने बर्तन लेकर जाना पड़ता है। उना मामले में हमें अब तक न्याय नहीं मिला है और हमारे धर्म परिवर्तन के पीछे कहीं-न-कहीं यह भी एक कारण है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर पूर्व गृह सचिव गोपाल कृष्ण पिल्लई का बयान

सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80Km की रेंज, 25kmpl की टॉप स्पीड, नहीं पड़ेगी लाइसेंस की जरूरी

अमित शाह की तरह क्यों बनना चाहती हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता?

BSNL की सिम बंद नहीं होगी, रोजाना खर्च करने पड़ेंगे सिर्फ 5 रुपए, जानिए कौनसा है सस्ता प्लान

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

अगला लेख