Assembly Election Result 2024 Live commentary: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (00:20 IST)
Vidhan Sabha Election Results 2024 Live commentary:  हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा की 90-90 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित होने जा रहे हैं। भाजपा हरियाणा में फिर से जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन का पलड़ा भारी दिख रहा है। यहां महबूबा मुफ्ती किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकती हैं। दोनों ही राज्यों के चुनाव से जुड़ी पल-पल की जानकारी आप सुबह सात बजे से वेबदुनिया पर देख और पढ़ सकते हैं।  जानिए विधानसभा चुनाव परिणामों से जुड़ी पल-पल की जानकारी... 


थ्री लेयर सुरक्षा : हरियाणा मतगणना प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल के मुताबिक मतगणना स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

93 मतगणना केंद्र : राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बयान में कहा गया है कि बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके 30 मिनट बाद EVM के मतों की गिनती की जाएगी। सीईओ ने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चरण की सटीक जानकारी समय पर अपलोड की जाएगी।
 
भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला : भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के तेवर पड़े ढीले, भारत ने सहयोग के लिए खोले हाथ

India-China Border : क्‍या चीन कर रहा जासूसी, बॉर्डर पर दिखे कई ड्रोन, मंत्री के दावे से मचा हड़कंप

Sonam Wangchuk : मुलाकात पर अड़े सोनम वांगचुक, बोले- हम लद्दाख भवन में डटे रहेंगे...

Kolkata Rape Case : CBI ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, गैंगरेप का उल्लेख नहीं, आरोपी संजय रॉय को लेकर बड़ा खुलासा

भोपाल ड्रग रैकेट के आरोपी की डिप्टी सीएम के साथ वायरल फोटो पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल, बचाव में उतरे वीडी

सभी देखें

नवीनतम

Assembly Election Result 2024 Live commentary: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम

कच्चे तेल की कीमतों पर भारत की नजर, पेट्रोलियम मंत्री ने जताया यह भरोसा

Jammu Kashmir : ये 5 मनोनीत सदस्य होंगे असली किंग मेकर, सरकार गठन में निभा सकते हैं अहम भूमिका

तेजस्वी यादव ने खाली किया सरकारी बंगला, BJP का आरोप पलंग, सोफा-AC से लेकर बाथटब तक ले गए अपने साथ

Maharashtra : अकोला में 2 समूहों के बीच झड़प, वाहनों में लगाई आग

अगला लेख