हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बड़ोली, सिंगर रॉकी पर गैंगरेप का केस, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हिमाचल प्रदेश के कसौली पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में महिला ने मोहन बड़ोली और सिंगर रॉकी पर कई आरोप लगाए हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (13:45 IST)
Gang rape case on Haryana BJP president Mohan Badoli: हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली और गायक जय भगवान मित्तल उर्फ रॉकी (singer Rocky) के खिलाफ नई दिल्ली की एक महिला ने हिमाचल प्रदेश में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। राज्य के सोलन जिले के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर को यह एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला 3 जुलाई 2023 का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। 
 
2023 की है यह घटना : कसौली पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार यह घटना 3 जुलाई, 2023 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के रोस कॉमन होटल में मंकी पॉइंट रोड, कसौली में हुई। पीड़ित महिला का आरोप है कि वो अपने बॉस और एक अन्य महिला दोस्त के साथ कसौली के एक होटल में ठहरी हुई थी। 
 
क्या हैं महिला के आरोप : महिला के मुताबिक, 3 जुलाई, 2023 को उसकी मुलाकात हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर जय भगवान‍ मित्तल उर्फ ​​रॉकी से हुई। दोनों ने पीड़िता को अपना रसूख बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने और हीरोइन बनाने का झांसा दिया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह उनके प्रभाव में आ गई तो उन्होंने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया। मना करने पर उसके साथ रेप किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे चुप रहने की धमकी दी गई। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 
 
क्या कहा सिंगर रॉकी ने : दूसरी ओर सिंगर रॉकी का कहना है कि मुझे बड़ोली के खिलाफ गवाही देने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। रॉकी ने कहा कि विधानसभा का टिकट कटने के बाद सोनीपत भाजपा के संयोजक अमित बिंदल ने यह साजिश रची है। मैंने झूठ नहीं ‍बोला तो मुझे भी इस मामले में फंसा दिया गया। 
<

हुआ क्या है BJP को? हद कर दी है

ह‍र‍ियाणा BJP अध्‍यक्ष मोहन बड़ौली ने
सरकारी नौकरी देने के बहाने एक महिला को होटल के कमरे में बुलाकर उसका बलात्‍कार क‍िया

मोहन बड़ौली ने मह‍िला की अश्‍लील फोटो और वीड‍ियो ही नहीं बनाई, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी

इनको नरेंद्र मोदी… pic.twitter.com/41oyRwZMDb

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 14, 2025 >
क्या कहा कांग्रेस ने : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दरिंदे नेता के अंदर एक महिला के साथ यह सब करने की हिम्मत आई कैसे? सारे दुराचारियों का जमावड़ा BJP में ही क्यों है? BJP इतनी महिला विरोधी पार्टी क्यों है? 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

14 आतंकी वारदातों का आरोपी हैप्पी पासिया अमेरिका में पकड़ाया, NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है शामिल

National Herald case : गांधी परिवार की बढ़ेगी टेंशन, क्‍या 661 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, ईडी ने मांगी अनुमति

सेना प्रमुख मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान के 'गले की नस' बताया

RBI ने जमा और खातों को लेकर जारी किए निर्देश

Murshidabad violence का क्या है सच, ममता सरकार ने कोर्ट में बताया

अगला लेख