Dera Sacha Saudha Chief Gurmeet Ram Rahim को 7वीं बार मिली पैरोल, 30 दिन जेल के बाहर रहेगा बाबा, सरकार की मेहरबानी पर उठने लगे सवाल

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (17:53 IST)
Gurmeet Ram Rahim granted 30-day parole : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम (Ram Rahim) पर सरकार एक बार फिर मेहरबान हो गई है। इस बार डेरा प्रमुख को 30 दिन की पैरोल मिली है। बाबा 15 अगस्त को समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाएगा। उसे 7वीं बार पैरोल पर बाहर छोड़ा गया है। बाबा को हत्या और यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद किया गया है। बाबा पर सरकार की मेहरबानी से अब कई सवाल भी उठने लगे हैं।
 
कब- कब मिली पैरोल : 24 अक्टूबर 2020- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल। 21 मई 2021- बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल। 7 फरवरी 2022- 21 दिनों की पैरोल । जून 2022- 30 दिनों की पैरोल। अक्टूबर 2022- 40 दिनों की पैरोल। 21 जनवरी - डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती के लिए 40 दिनों की पैरोल। 20 जुलाई 2023 को 30 दिनों की पैरोल को मिली मंजूरी।
 
आखिर सरकार क्यों है इतनी मेहरबान?  :  राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन है, पैरोल मिलने के बाद वह जेल से बाहर अपना जन्मदिन समर्थकों के बीच मनाएगा। राम रहीम हत्या और यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद है। कैद के 30 महीने में राम रहीम को 7वीं पैरोल मिली है।

खबरों के मुताबिक वह समर्थकों के साथ बरनावा डेरे में अपना जन्मदिन मनाएगा। बार-बार पैरोल से अब सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। उसे सिरसा डेरे में जाने की अनुमति नहीं मिली है। सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं। साथ ही आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
 
चुनावी फायदे के लिए मेहरबानी : फरवरी 2022 में जब राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मिली थी, तब भी खूब हंगामा हुआ था। उस समय पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव थे। माना जा रहा था कि चुनावी फायदे के लिए बाबा को जेल से बाहर निकाला गया। हरियाणा सरकार के मंत्री समेत सांसद और कई भाजपा नेता राम रहीम के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

कपिल सिब्बल ने कसा तंज, बोले- भागवत के बयान और सरकार के काम में बड़ा अंतर

Baba Siddique Murder case : बाबा सिद्दीकी केस में चौथे आरोपी की पहचान, शूटर्स को दे रहा था डायरेक्शन

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सियासी घमासान, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अस्पताल पहुंचने के पहले ही हो गई थी NCP नेता की मौत

त्योहारों पर सस्ती हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक बाइक की धांसू इंट्री, 200 KM की रेंज

Inflation rate : त्योहारों से पहले खाने का सामान महंगा, सितंबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति 5.49 प्रतिशत पर

Pakistan : अहमदिया समुदाय की 70 साल पुरानी इबादतगाहों की मीनारें पुलिस ने कीं ध्वस्त

भारत के निशाने पर PM ट्रूडो, विदेश मंत्रालय ने कनाडाई राजनयिक को किया तलब

उज्जैन और खंडवा से क्‍या है बाबा सिद्दीकी की मौत का कनेक्‍शन? सुराग लेने पहुंची मुंबई पुलिस

अगला लेख