Hanuman Chalisa

हरियाणा में बदल भी सकती है सत्ता, Axis Exit Poll का रुझान उलट

Webdunia
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (19:47 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद अलग-अलग Exit Polls ने राज्य में एक बार फिर भाजपा की सत्ता में वापसी दिखाई थी, लेकिन एक्सिस माय इंडिया का अनुमान उनके ठीक उलट है।

ALSO READ: Exit Poll : हरियाणा में भी बन सकती है भाजपा सरकार
एक्सिस के मुताबिक हरियाणा में भाजपा को 32 से 44 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत के करीब तो हैं लेकिन कम हैं। इसी कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जेजेपी को 6 से 10 और अन्य दलों को भी 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया। यदि यह आंकड़ा सही बैठता है तो राज्य में सरकार बनाने के लिए जेजेपी और अन्य दलों अथवा निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। 
 
एक्सिस के मुताबिक भाजपा को इस चुनाव में 33 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 32 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। दोनों पार्टियों के मत प्रतिशत में मात्र 1 फीसदी का अंतर दिखाई दे रहा है। इसी तरह जेजेपी को 14 और अन्य को 21 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

ALSO READ: Exit Poll : महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना सरकार
उल्लेखनीय है कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटों की दरकार रहेगी। पिछले चुनाव में भाजपा को 47 सीटें मिली थीं। वर्तमान में राज्य में मनोहर लाल खट्‍टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

UP पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, OBC आरक्षण पर बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन ही सरकार का संकल्प

अगला लेख