राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई पर लगी रोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 जनवरी 2025 (00:05 IST)
Rahul Gandhi News : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश जारी कर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगा दी। याचिका की समीक्षा करने के बाद उच्च न्यायालय ने आदेश दिया, प्रतिवादी को आपातकालीन नोटिस जारी किया जाए, जो 20 फरवरी तक वापस किया जाएगा। मानहानि का यह मामला कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भ्रष्टाचार रेट कार्ड विज्ञापन से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा नेताओं ने सरकारी नियुक्तियों और तबादलों के लिए कमीशन की मांग की थी।
 
राहुल की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना की पीठ को सूचित किया कि यह पहली बार है, जब मामले में सुनवाई हो रही है। याचिका की समीक्षा करने के बाद उच्च न्यायालय ने आदेश दिया, प्रतिवादी को आपातकालीन नोटिस जारी किया जाए, जो 20 फरवरी तक वापस किया जाएगा। अंतरिम आदेश के माध्यम से आगे की कार्यवाही पर रोक रहेगी।
ALSO READ: कड़ाके की ठंड में एम्स के बाहर मरीजों से मिले राहुल गांधी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उच्च न्यायालय ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तारीख तय की। मानहानि का यह मामला कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भ्रष्टाचार रेट कार्ड विज्ञापन से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा नेताओं ने सरकारी नियुक्तियों और तबादलों के लिए कमीशन की मांग की थी।
 
विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। भाजपा ने कांग्रेस के दावों को भ्रामक और बेबुनियाद बताकर खारिज किया था।
ALSO READ: हिंडनबर्ग को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...
अदालत के आदेश के बाद राहुल एक जून 2024 को 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए थे। पिछले साल जून में मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी इस मामले में जमानत दे दी गई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

किसानों को धोखा देने से किसी का भला नहीं होगा : निर्मला सीतारमण

छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली मारे गए : विष्णु देव साय

फिर बोले सीओ अनुज चौधरी, अगर मैं गलत था तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए था

राणा सांगा विवाद पर अखिलेश यादव का यू टर्न, BJP पर बरसे, बयान देने वाले रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

देश में UPI पेमेंट नहीं हो रहे, लोगों को डिजिटल भुगतान में परेशानी, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

अगला लेख