राजधानी दिल्ली झुलसी, गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (16:48 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तपते पारे ने जून महीने का 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2.30 बजे सफदरजंग मौसम केंद्र पर तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया,  जो इस मौसम में सबसे ज्यादा है। साथ ही यह वर्ष 2014 के बाद जून महीने में इस केंद्र पर सर्वाधिक तापमान भी है। वर्ष 2014 में यहां अधिकतम तापमान 10 जून को 45.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
 
वहीं पालम में दोपहर 2.30 बजे पारा 47 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया। यहां रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 9 जून 2014 को 47.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा था। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के चुनिंदा हिस्सों में सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह Nisar 30 जुलाई को होगा प्रक्षेपित, NASA और ISRO का है संयुक्त अभियान

LIVE: विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्रवाई स्थगित, ऑपरेशन सिंदूर पर होना थी चर्चा

भारत के 10 हथियार जिनसे अमेरिका भी घबराता है, चीन भी मानता है लोहा

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से सुलह संबंधी बातचीत से किया इंकार, जानिए क्यों

बिरला की राहुल को हिदायत, अपने नेताओं को समझाइए कि जनता ने पर्चियां फेंकने के लिए नहीं भेजा

अगला लेख