Weather Alert: राजस्थान, बंगाल और हिमाचल में बारिश से हाहाकार, इन राज्यों में आज भी बारिश की संभावना

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (08:19 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और आसपास के इलाकों पर एक कम दबाव का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा गंगानगर, नारनौल, उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरती हुई, वाराणसी, गया, बांकुरा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर जा रही है। बंगाल के उत्तरी भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान पर देखा जा सकता है।

ALSO READ: Weather Prediction : मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अन्य 17 में भी भारी बारिश का अनुमान
 
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पंजाब, कोंकण और गोवा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मध्य और दक्षिण उत्तरप्रदेश, झारखंड, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण गुजरात, रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों, तेलंगाना, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
इन राज्यों में आज भी बारिश की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, शेष मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर-पूर्वी भारत, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 1-2 इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, शेष उत्तरप्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। तमिलनाडु, रायलसीमा और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख