हूल दिवस पर हेमंत सोरेन गरजे, किया विद्रोह का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 30 जून 2024 (16:36 IST)
Jharkhand news in hindi : झारखंड में रैली में हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ संथालों के विद्रोह की तरह हम सामंती ताकतों को भगाने के लिए विद्रोह का ऐलान करते हैं। सोरेन ने कहा कि जेल से मेरी रिहाई के बाद भाजपा घबरा गई है, पार्टी के शीर्ष नेता फिर से मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
ALSO READ: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से क्यों की मुलाकात?
मेरी रिहाई के बाद घबरा गई भाजपा : उन्होंने कहा कि मुझे झूठे मामलों में फंसाया गया, केंद्र सरकार उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने के लिए जांच एजेंसियों को लगाती है। उन्होंने कहा कि जेल से मेरी रिहाई के बाद भाजपा घबरा गई है, पार्टी के शीर्ष नेता फिर से मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की भूमि के रूप में जाना जाता है, हम जेल, लाठी या फांसी से नहीं डरते।
ALSO READ: हेमंत सोरेन का दावा, झारखंड से भाजपा का हो जाएगा सफाया
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन 'हूल दिवस' के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था।
 
अंग्रेजों का जी-जान से मुकाबला किया : उन्होंने कहा कि वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों का जी-जान से मुकाबला किया, और जानते हैं ये कब हुआ था? ये हुआ था 1855 में यानी ये 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी 2 साल पहले हुआ था। तब झारखंड के संथाल परगना में हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठा लिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख