भारत जोड़ो यात्रा : असम के सीएम ने राहुल को क्यों दी पाकिस्तान जाने की सलाह?

Webdunia
बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (13:11 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सदी की कॉमेडी बताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज हम जिस भारत में रहते हैं, वह लचीला, मजबूत और एकजुट है। राहुल गांधी जी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए अगर वे एकीकरण चाहते हैं।
 
मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वीट कर कहा कि भारत जोड़ी यात्रा सदी की कॉमेडी है!  आज हम जिस भारत में रहते हैं, वह लचीला, मजबूत और एकजुट है। 1947 में ही भारत का विभाजन हुआ था क्योंकि कांग्रेस इसके लिए राजी हो गई थी। राहुल गांधी जी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए अगर वे एकीकरण चाहते हैं।
 
 
गहलोत ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत से पहले संवाददाताओं से यह भी कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैल गई है और इस स्थिति को नहीं संभाला गया तो देश गृहयुद्ध की तरफ जा सकता है। वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सद्बुद्धि आए और वे हालात को समझ सकें।  
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी शाम को कन्याकुमारी के समुद्री तट के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके साथ इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी। हालांकि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और 118 अन्य ‘भारत यात्री’ आठ सितंबर की सुबह विधिवत पदयात्रा आरंभ करेंगे। करीब 3,500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से हो कर गुजरेगी।
 
राहुल जनसभा से पहले कन्याकुमारी के ‘गांधी मंडपम’ में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। फिर वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे।
 
पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख