हनीप्रीत के नेपाल में होने की आशंका

Webdunia
रविवार, 10 सितम्बर 2017 (00:03 IST)
बस्ती। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया बाबा राम रहीम की सहयोगी हनीप्रीत के नेपाल जाने की चर्चाओं के मद्देनजर पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले की नेपाल से लगी 68 किलो मीटर लम्बी सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। बस्ती पुलिस परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश चन्द्र शाहू ने आज यहां बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तैनात सभी सुरक्षा बलों को आपस में बेहतर तालमेल रखते हुए हनीप्रीत के गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।
 
नेपाल को जोड़ने वाले सभी कच्चे पक्के रास्तो पर निगरानी की जा रही है। नेपाल सीमावर्ती थानों पर हनीप्रीत के चित्र लगाए गए हैं। सीमा क्षेत्र में तैनात गुप्तचर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सतर्क रह कर निगरानी का निर्देश दिया गया है। 
 
शाहू ने बताया कि सीमा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सादे वेश में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों के अवाजाही और पैदल यात्रियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। 
 
सूत्रों के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा इस सम्बंध में नेपाल के सुरक्षाकर्मियों से भी तालमेल स्थापित किया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान तथा सीमा क्षेत्र के थानाध्यक्षों को हनीप्रीत पर  कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख