खुशखबर! Humsafar Train का सस्ता हुआ सफर, प्रीमियम श्रेणी के किराए में कटौती

Webdunia
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (21:59 IST)
नई दिल्ली। यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने प्रीमियम श्रेणी की हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में कटौती की है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। मंत्रालय ने उसमें स्लीपर के कोच लगाने की घोषणा की है।
 
रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार एक आदेश जारी कर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के बेस किराए को घटाकर मेल एक्सप्रेस ट्रेन के किराए का 1.15 गुना किया है जबकि तत्काल टिकट का किराया 1.5 गुना की बजाय 1.3 गुना होगा।
ALSO READ: ट्रेन में बजते हैं 6 खास तरह के हॉर्न, जानिए क्या है इसका मतलब?
आदेश के अनुसार हमसफर एक्सप्रेस में एसी 3 कोच के साथ ही स्लीपर कोच भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा पहला चार्ट बनने के बाद बची हुईं बर्थें 10 फीसदी कम किराए पर दी जाएंगी।
 
वर्तमान में हमसफर एक्सप्रेस का बेस किराया सुपरफास्ट ट्रेन के किराए का 1.15 गुना होता है। 50 फीसदी सीट बेस रेट पर और बाकी 50 फीसदी फ्लेक्सी किराए पर मिलती हैं। देश में इस समय 35 जोड़ी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं।
(Photo Corstey : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख