निर्भया की मां ने की हैदराबाद पुलिस की प्रशंसा, कहा- उचित न्याय किया

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (12:53 IST)
नई दिल्ली। निर्भया की मां ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों के साथ जैसा सलूक किया वह प्रशंसनीय है।
 
निर्भया की मां ने कहा कि वे हैदराबाद पुलिस की दरियादिली की दाद देती हैं और उनका बहुत धन्यवाद करती हैं। मुठभेड़ में मारे गए आरोपी इसी लायक थे, क्योंकि उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि पुलिस हिरासत से भी भागने की कोशिश कर रहे थे।
ALSO READ: लाइव हैदराबाद डॉक्टर रेप केस : जहां मर्डर हुआ, वहीं चारों अभियुक्तों को मारा
उन्होंने कहा कि 7 साल के बाद उनके जख्मों पर मरहम लगा है। 7 साल से उनके जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा था। निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।
 
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि एक आम नागरिक के रूप में मुझे खुशी हो रही है कि यह अंत था, जो हम सभी उनके लिए चाहते थे। लेकिन यह अंत कानूनी प्रणाली के माध्यम से होना चाहिए था। यह उचित प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए था। हमने हमेशा उनके लिए मृत्युदंड की मांग की है और यहां पुलिस सबसे अच्छी जज है, मुझे नहीं पता कि यह किन परिस्थितियों में यह हुआ है।
ALSO READ: हैदराबाद पुलिस को मिला मायावती का समर्थन, यूपी पुलिस को दी सलाह
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने हैदराबाद की घटना पर कहा कि हैदराबाद पुलिस से उत्तरप्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस को सीख लेने की जरूरत है तभी बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं रुकेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे आरोपियों को सरकारी मेहमान बनाकर रखती है, जो बड़े शर्म की बात है।
ALSO READ: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचाने जाते हैं हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीपी सज्जनार, वारंगल में भी कर चुके हैं एनकाउंटर
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हैदराबाद की घटना के आरोपियों के साथ जो हुआ है, अच्छा हुआ है लेकिन वे अपना आमरण अनशन अब भी जारी रखेंगी। न्यायिक प्रक्रिया लड़कियों की कमर तोड़ देती हैं। इसके लिए सख्त से सख्त कानून होना चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी मिलनी चाहिए ताकि अपराधियों के मन डर पैदा हो।
 
गौरतलब है मालीवाल हैदराबाद की घटना के बाद देशभर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने और दुष्कर्म के आरोपियों पर मुकदमा चलाकर उन्हें 6 महीने में फांसी की सजा देने की मांग को लेकर पिछले 3 दिन से धरने पर बैठी हैं। शुक्रवार को उनके अनशन का चौथा दिन है।
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए पर गैर न्यायिक तरीके से नहीं। इस तरह हत्या कर न्याय देना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद 2012 में जो सख्त कानून बने, उसका पालन क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में आरोपियों को मार गिराना न्याय नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख