rashifal-2026

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 (19:16 IST)
देश के नए सीजेआई सूर्यकांत का नया बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि वे लोगों को न्‍याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकते हैं। यह बात उन्‍होंने एक सुनवाई के दौरान कही। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत के साथ न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची भी थे।
ALSO READ: आर्टिकल 370 से SIR और पेगासस तक, नए CJI सूर्यकांत के 5 बड़े फैसले
सीजेआई ने कहा कि मेरी कोर्ट में कोई भी अनावश्यक समय बर्बाद करने वाला केस नहीं है। सीजेआई का बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया में भी इसे लेकर चर्चा है। बता दें कि सीजेआई सूर्यकांत ने हाल ही में यह पद ग्रहण किया है।

क्‍या है सीजेआई का पूरा बयान : मुख्‍य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि गरीब वादियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। वह उनके लिए अदालत में आधी रात तक बैठ सकते हैं। मुख्‍य न्यायाधीश (CJI) ने तिलक सिंह डांगी नामक व्यक्ति द्वारा केंद्र और अन्य के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। इस दौरान, सीजेआई के साथ न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची भी थे।

मैं सबसे गरीब पक्षकार के लिए यहां हूं : मुख्‍य न्यायाधीश ने कहा, ‘मेरी अदालत में कोई भी अनावश्यक या न्यायालय का समय बर्बाद करने वाला मुकदमा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले अमीर वादी ही लड़ते हैं। उन्होंने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता गिनाते हुए कहा, ‘मैं आपको बता दूं, मैं यहां सबसे छोटे, सबसे गरीब पक्षकार के लिए हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनके लिए मध्य रात्रि तक यहां बैठूंगा।’
ALSO READ: दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार
15 महीने पद पर रहेंगे सीजेआई : हरियाणा के हिसार जिले के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 24 नवंबर को भारत के 53वें मुख्‍य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। वह 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्‍होंने बीआर गवई की जगह ली है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री धामी की अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक

PRSI डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, सरकार पर मंडराया खतरा, डीके खुलकर आए सामने

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

अगला लेख