Hanuman Chalisa

बार-बार एक ही विषाणु की चपेट में आने से बढ़ती है Immunity

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (17:45 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों का कहना है कि बार-बार एक ही विषाणु की चपेट में आने के बाद उससे निपटने के लिए मनुष्यों में विभिन्न प्रकार की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इससे कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान सामने आए पुन: संक्रमण के तरीकों (पैटर्न) की व्याख्या करने में मदद मिल सकती है।

ब्रिघम एंड वीमेन हास्पिटल (अमेरिका) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के निष्कर्ष प्रतिरक्षा संबंधी आकलन में मदद कर सकते हैं। अध्ययन के लेखक प्रोफेसर स्टीफन जे. एलेज ने कहा कि ये निष्कर्ष प्रतिरक्षा संबंधी अनुमान में मदद कर सकते हैं और प्रतिरक्षा रणनीतियों के संबंध में लोगों के सोचने के तरीके को बदल सकते हैं।

यह तथ्य साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। जांचकर्ताओं ने कहा कि अब तक के अध्ययनों से संकेत मिले हैं कि लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली एक तय तरीके से एपिटोप्स को लक्षित करती हैं। अध्ययन के अनुसार एंटीबॉडी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए वाई-आकार के खोजी कुत्ते हैं, जो विदेशी हमलावरों को ढूंढ सकते हैं और उनकी पहचान कर सकते हैं।

इस अध्ययन के लिए जांचकर्ताओं ने अमेरिका, पेरू और फ्रांस में प्रतिभागियों के रक्त के 569 नमूनों का विश्लेषण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सार्वजनिक एपिटोप्स की पहचान मानव एंटीबॉडी प्रतिक्रिया की एक सामान्य विशेषता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

केरल में SIR की समय सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने क्यों लिया यह फैसला?

LIVE: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट

अगला लेख