असम में 40 से ज्यादा गांव वालों ने थाने में लगा दी आग, प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (14:56 IST)
असम के नागांव में कई लोगों के घरों पर बुलडोजर चल गए। दरअसल यहां एक दिन पहले कुछ लोगों ने थाने में आग लगा दी थी। इसके बाद आरोपियों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया।

सलोनाबोरी गांव के लगभग 40 लोगों की भीड़ ने बाताद्रवा पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी। उनका कहना था कि एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है।

नागांव जिला प्रशासन ने मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा पुलिस स्टेशन के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार सुबह गांव में बुलडोजर पहुंचा और जो लोग थाने में आग लगाने में शामिल थे, उनके घर ढहा दिए गए।

असम स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने कहा, भीड़ में 40 लोग थे। सात की पहचनान की जा चुकी है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 21 अन्य को भी पकड़ा गया है।

उन्होने कहा, हिरासत में हुई मौत के मामले में पुलिसवालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन ऐसे आरोपों के बाद यह बिल्कुल रही नहीं है कि आप किसी पुलिस स्टेशन को आग लगा दें। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान करने के लिए वीडियो फुटेज देखा जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख