प्रियंका के पहनावे पर टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद आलोचना से घिरे

Webdunia
सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (18:21 IST)
लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पहनावे पर टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो क्लिप वायरल हुई है जिसमें रविवार की शाम को बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी प्रियंका के पहनावे पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
 
उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में कहा कि प्रियंका जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती हैं और जैसे ही वे क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वे साड़ी और सिन्दूर लगाकर आती हैं। द्विवेदी ने कहा कि हालांकि भाजपा या मेरे लिए प्रियंका गांधी कोई मुद्दा नहीं हैं, क्योंकि राहुल गांधी पहले ही फेल हो चुके हैं और प्रियंका भी जल्द ही फेल साबित होंगी।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सहित अन्य लोगों ने महिला विरोधी टिप्पणी के लिए द्विवेदी की आलोचना की है। मोइली ने ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी की लैंगिक और अनुचित टिप्पणियों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। जब लैंगिक टिप्पणियों की बात हो तो भाजपा सांसद बार-बार ऐसा करते हैं। यह उनकी पितृसत्तात्मक और स्त्रीद्वेषी मानसिकता को जाहिर करता है।
 
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दुख की बात है कि आज की आधुनिक दुनिया में भी पितृसत्तात्मक सोच और लैंगिकतावाद अपना बदसूरत चेहरा आए दिन उठाता है। कोई महिला क्या पहनना पसंद करती है, यह फैसला उसका अपना होता है, किसी दूसरे का नहीं। जो भी इस तरह की बात करता है, उसे साफ तौर पर थैरेपी की जरूरत है इसलिए मुझे उम्मीद है कि वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।
 
द्विवेदी पहले ऐसे नेता नहीं हैं जिन्होंने प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। इससे पहले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पिछले महीने प्रियंका को कथित तौर पर 'शूर्पणखा' और राहुल गांधी को 'रावण' कह चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

दिल के दौरे से होने वाली मौतों का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं, कर्नाटक के मंत्री का स्पष्टीकरण

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

पहलगाम हमले पर CM उमर अब्दुल्ला के तल्ख सुर, इंजेलिजेंस फेलियर के लिए जिम्मेदार कौन

अगला लेख