क्रूड की कीमतों में आए उछाल से पेट्रोलियम कंपनियों पर बढ़ा दबाव, दोबारा कीमतें बढ़ने की आशंका

Webdunia
बुधवार, 25 मई 2022 (10:27 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने एक तरफ पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है तो दूसरी ओर क्रूड की बढ़ती कीमतें पेट्रोलियम कंपनियों पर दोबारा कीमतें बढ़ाने का दबाव डालने लगी हैं। हालांकि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार को जारी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
वैश्विक मार्केट में आज बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 114 डॉलर से भी ऊपर निकल गया है। मुख्‍य आर्थिक सलाहकार भी पहले ही कह चुके हैं कि अगर कच्‍चा तेल 110 डॉलर से ऊपर रहता है तो पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ने शुरू हो जाएंगे। हालांकि कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है। इससे पहले 23 मार्च से अप्रैल के पहले सप्‍ताह तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 14 बार बढ़ोतरी की गई और इस दौरान 10.20 रुपए प्रति लीटर कीमत बढ़ गई।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

मैं घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, खाना खाऊंगा और, BJP के कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिज विज

बहराइच में खेत की रखवाली कर रहे किसान को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला

प्रियंका गांधी का कटाक्ष, पता नहीं किस दुनिया में रहती हैं वित्तमंत्री

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

अगला लेख